आजमगढ़: मंदिर परिसर में मिला युवक का शव, परिजनों ने पुलिस पर लगाया हत्या का आरोप   

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आजमगढ़, अमृत विचार। जिले के जीयनपुर कोतवाली के अजमतगढ़ कस्बा निवासी एक शख्स की लाश शनिवार की सुबह शिव मंदिर परिसर में पड़ी मिली। शव मिलने के बाद युवक के परिजनों ने पुलिस पर हत्या का आरोप लगते हुए जमकर बवाल किया। जीयनपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच कर लोगों को समझाने व शव को पोस्टमर्टम के भेजने की कवायद में जुटी नजर आयी।

मिली जानकारी के अनुसार अजमतगढ़ कस्बा गुरू गोविंद नगर मुहल्ला निवासी फिरोज (42) का शव शनिवार की सुबह कस्बा स्थित शिव मंदिर परिसर में पड़ा मिला। शव मिलने की जानकारी होते ही परिजनों के साथ ही काफी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। शव मिलने की जानकारी पर पुलिस भी पहुंच गई। इस दौरान परिजन अजमतगढ़ चौकी पुलिस पर युवक के हत्या का आरोप लगाने के साथ ही कार्रवाई की मांग करने लगे। इसके साथ ही परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम में भी नहीं ले जाने दिया। 

हंगामे की जानकारी होते ही सीओ सौम्या सिंह व जीयनपुर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजनों का कहना था कि शुक्रवार को अजमतगढ़ चौकी पुलिस फिरोज को किसी मामले में पकड़ कर ले गई थी। पुलिस मामले को खत्म कराने के लिए 50 हजार की डिमांड भी कर रही थी। रात नौ बजे तक इस मुद्दे पर चौकी प्रभारी व परिजनों के बीच वार्ता भी हुई। सुबह फिरोज की लाश शिव मंदिर परिसर में पड़ी मिली। 

ये भी पढ़ें -  आगरा: एलईडी साइनबोर्ड बनाने की फैक्ट्री में लगी भीषण आग

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज