आगरा: एलईडी साइनबोर्ड बनाने की फैक्ट्री में लगी भीषण आग 

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

आगरा, अमृत विचार। जिले के जगदीशपुरा इलाके में लक्ष्मी नगर में शनिवार सुबह एक एलईडी साइनबोर्ड बनाने की फैक्ट्री में भीषण आग लग गयी। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के घरों में रहने वाले लोग दहशत में घरों से निकल आये। दमकल की कई गाड़ियों ने आग पर काबू पाया है। अभी आग से हुए नुकसान और कारणों का पता नहीं लगा है।       

मिली जानकारी के अनुसार लक्ष्मी नगर निवासी राहुल जिंदल की घर के पास में ही एलईडी साइनेज बोर्ड बनाने की फैक्ट्री है। शनिवार की सुबह करीब तीन बजे पड़ोस के लोगों ने फैक्टरी से आग लपटें उठती हुई देखीं। लोगों की सूचना पर राहुल मौके पर आ गए। लोगों की मदद से आग को अपने स्तर से काबू करने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक लपटें विकराल रूप ले चुकी थीं। आग पूरी तरह से फैक्टरी में फैल चुकी थी। जिससे आसपास के घरों में रहने वाले लोगों में अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

ये भी पढ़ें - नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में तीन युवकों पर मुकदमा, दो गिरफ्तार 

संबंधित समाचार