CBSE : 12वीं परीक्षा कार्यक्रम में हुआ बदलाव, जानिए क्या है अब नई तिथि
अमृत विचार लखनऊ। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई ने 12वीं के परीक्षा कार्यक्रम में 24 घंटे के भीतर ही संशोधन कर दिया गया है। संशोधित कार्यक्रम की घोषणा शनिवार को की गई है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, 12वीं कक्षा की डेट शीट में 04 अप्रैल, 2023 को पड़ने वाली परीक्षाओं को 27 मार्च, 2023 को स्थानांतरित कर दिया गया है. ध्यान रहे कि कक्षा 10वीं की डेटशीट में कोई बदलाव नहीं किया गया है. कक्षा 10वीं या माध्यमिक परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी और 21 मार्च, 2023 को समाप्त होंगी। सीबीएसर्ठ की ओर से इससे पहले शुक्रवार की शाम को विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम जारी किया गया था। संशोधित परीक्षा कार्यक्रम सीबीएसई की वेबसाइट https://www.cbse.gov.in/ पर भी अपलोड किया गया है।
ये भी पढ़े:- लखनऊ: ओबीसी आयोग की बैठक में सर्वे पर हुई चर्चा, उचित मापदंडों को अपनाने की बनी सहमति
