कौन हैं बाबा वेंगा? जिन्होंने साल 2023 को लेकर की होश उड़ाने वाली भविष्यवाणियां

Amrit Vichar Network
Published By Vishal Singh
On

BaBa Venga Predictions: साल 2022 की समाप्ति के बाद 2023 का आगमन हो चुका है। पूरी दुनिया नए साल के जश्न में डूबी हुई है। नए उत्साह और नई ऊर्जा के साथ लोग  2023 का स्वागत कर रहे हैं। लेकिन दुनिया के रहस्यवादी बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों से आज हर कोई रूबरू हो चुका है। माना जाता है कि अब तक उनकी ज्यादातर बातें सच साबित हुई है। बता दें, साल 2023 के लिए बाबा वंगा ने बहुत डरावनी भविष्यवाणी की है।  उनके अनुसार साल 2023 में दुनिया पर एलियंस का अटैक होगा और विनाशकारी सौर तूफ़ान आएगा। 

धरती पर एलियंस का अटैक
बाबा वंगा ने साल 2023 के लिए एक ऐसी भविष्यवाणी की है, जो इंसानों को एलियंस के बारे में सोचने पर मजबूर कर देगी। उनकी भविष्यवाणी के अनुसार नए साल 2023 में धरती पर एलियंस का अटैक होगा। उन्होंने दावा किया कि अगर अगले साल एलियंस पृथ्वी पर आएंगे तो लाखों लोग बेमौत मर जाएंगे।

आयेगा विनाशकारी तूफ़ान
बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों के अनुसार, साल 2023 में विनाशकारी तूफ़ान आयेगा। इस दौरान सूर्य से निकलने वाली ऊर्जा के विस्फोट से निकले खतरनाक रेडिएशन पृथ्वी पर पड़ेंगे जो अरबों परमाणु बमों जितना विनाशकारी हो सकते हैं।

कौन हैं बाबा वेंगा?
बता दें कि बाबा वेंगा का जन्‍म बुल्‍गारिया में 1911 में हुआ था और 86 साल की उम्र में उन्‍होंने 1996 में इस दुनिया से विदा लिया। वे बचपन से ही देखने में अक्षम थीं। आपको जानकर हैरानी होगी कि उनकी भविष्‍यवाणियों का वैदिक ज्‍योतिष से कोई संबंध नहीं है। लेकिन अब तक उनकी कई भविष्‍यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं। बता दें कि उन्होंने अपने निधन से पहले साल 5079 तक के लिए भविष्याणी की थीं।

(नोट: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। अमृत विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

ये भी पढ़ें- Year Ender 2022: साल के आखिर में उमड़े पर्यटकों से गुलजार हुआ राजस्थान का पर्यटन क्षेत्र

संबंधित समाचार