देहरादून: भाई ऋषभ पंत से मिलने लंदन से पहुंची बहन, रिश्तेदार भी पहुंचे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। मैक्स अस्पताल में भर्ती ऋषभ पंत के स्वास्थ्य का विशेषज्ञों की टीम लगातार परीक्षण कर रही है। क्रिकेटर पंत की हालत सही बताई जा रही है। डॉक्टरों और पैरामेडिकल की टीम उनकी 24 घंटे निगरानी कर रही है।

यहां हादसे की खबर पता चलते ही ऋषभ पंत की बहन साक्षी लंदन से देहरादून पहुंच गई हैं। यहां उन्होंने अपने भाई का हाल जाना। उन्होंने कहा कि वे इस सूचना के बाद से काफी घबरा गई थीं। वीडियो कॉल पर भाई से बातचीत की। इसके बावजूद उन्हें तसल्ली नहीं हो रही थी। पूरी रात परिजनों से अपडेट लेती रहीं। भाई से मिलने के बाद उन्होंने राहत की सांस ली। पंत की मौसी सुनीता जोशी भी लखनऊ से फ्लाइट से दून पहुंचीं। उन्होंने कहा कि ऋषभ सुबह इसलिए जल्दी निकले थे कि जाम में न फंसें। वे नए साल को अपने परिवार के साथ यादगार बनाना चाहते थे।

वहीं, डाक्टरों का कहना है कि दुर्घटना में घायल ऋषभ पंत को घुटने में लगी चोट से उबरने में अभी समय लग सकता है। दुर्घटना के बाद हुई प्रारंभिक जांच में दायें घुटने में चार में से तीन लिगामेंट्स (घुटने की हड्डियों को जोड़कर रखने वाला मांस) टूट गए हैं। साथ ही खून जमा होने से एमआरआई और ऑथोस्कोपिक सर्जरी में भी समय लग सकता है। 

संबंधित समाचार