काशीपुर: युवक पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। महिला ने एक युवक पर घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया है। महिला के अनुसार युवक पर उसके साथ मारपीट की तथा धमकी भी दी। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

थाना आईटीाआई निवासी एक महिला ने अपने शिकायती पत्र में बताया कि सात जुलाई 2022 को खड़कपुर देवीपुरा निवासी छोटू उसके घर में जबरदस्ती घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। जिसका विरोध करने पर वह मारपीट करने लगा।

शोर शराबा होने मौके पर पड़ोसी एकत्र हो गये। जिसके बाद वह धमकी देकर भाग गया। जिसकी शिकायत महिला ने पुलिस से भी की। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने के बाद महिला ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

संबंधित समाचार