बागेश्वर: छत से गिर कर पुलिस के जवान की मौत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बागेश्वर, अमृत विचार। थर्टी फर्स्ट को छत पर टीवी का डिश ठीक करते समय एक पुलिस का जवान नीचे गिर गया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल में ले गए। लेकिन जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार पुलिस लाइन मालता में तैनात जवान आनंद सिंह बिष्ट (36) पुत्र भगवत सिंह बिष्ट निवासी अल्मोड़ा जिले के तया, सुरना, तिमिलखाल, मासी की छत से गिर कर मौत हो गई है। वह थर्टी फर्स्ट की रात छत पर जाकर डिश ठीक कर रहे थे। उनका पैर डिश के वायर में उलझ गया और वह गिर गए। उनके सिर पर गंभीर चोट आ गई। अन्य जवान उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लाए।

जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार वर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। उसके बाद उनके गांव भेजा जाएगा। उन्होंने घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

संबंधित समाचार