Realme ने मार्केट में उतारी लेटेस्ट Version के स्मार्ट फोन, इन फोन्स के लिए Realme की ओर से आया बड़ा अपडेट

Amrit Vichar Network
Published By Ashpreet
On

Realme Android 13 Update । इस नए साल पर Realme ने स्मार्ट फोन की  बिल्कुल नई रेंज मार्केट में उतारी है। कंपनी ने अपने दो स्मार्टफोन्स के लिए Android 13 का Update जारी कर दिया है।

जो की अब तक का सबसे लेटेस्ट Android Version है।  कंपनी का दावा है इससे यूजर्स को काफी बेहतर एक्सपीरिएंस मिलेगा। कंपनी ने फिलहाल के लिए अपने दो स्मार्टफोन्स  Realme GT Neo 3T और Realme Narzo 50 Pro के लिए अपडेट जारी किया है।

 फेज्ड मैनेर में जारी करने की वजह से इस अपडेट को मिलने में समय लग सकता है। इसके अलावा कंपनी ने घोषणा की है कि Realme 8S 5G and Realme 9 5G यूजर्स को भी इसका अर्ली एक्सेस अपडेट मिलेगा। यानी Realme के बजट फोन को भी Android 13 बेस्ड Realme UI 4.0 का अपडेट आने वाले समय में मिलेगा।

A13-1024x610

15 प्रतिशत यूजर्स को पहले मिलेगा Android 13 का अपडेट
कंपनी ने बताया कि इस अपडेट को पहले 15 प्रतिशत यूजर्स के लिए जारी किया जाएगा। इसके बाद यह सभी को मिल जाएगा। इस के जरिए कंपनी पहले चेक करेगी इसमें कोई बड़ी खामी तो नहीं है। इस के बाद ही अपको अपडेट मिलेगा। इसे आप खुद अपडेट कर सकते है।

फोन की सेटिंग में जाने के बाद सॉफ्टवेयर अपडेट में जाकर अपडेट की जानकारी ली जा सकती है। नए अपडेट के साथ कई चीजों में बदलाव आएगा। आपको एक्वामॉर्फिक डिजाइन थीम कलर, एडवांस प्राइवेसी में चेंज देखने को मिलेगा। इसके अलावा फोन की परफॉर्मेंस और कंज्प्शन बैलेंस को भी अपग्रेड किया गया है।

ये भी पढ़ें : ट्विटर में ये हो क्या रहा है? कर्मचारी खुद ला रहें अपना टॉयलेट पेपर, जानें पूरा मामला