बांदा: भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने को कांग्रेसियों का जत्था रवाना
अमृत विचार,बांदा। राहुल गांधी की अगुवाई में चल रही भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने को दो सैकड़ा से ज्यादग पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का जत्था कांग्रेस जिलाध्यक्ष की अगुवाई में गाजियाबाद के लिए रवाना हुआ। पूर्व विधायक ने पार्टी कार्यालय से झंडा दिखाकर बसों और अन्य वाहनों को रवाना किया।
मंगलवार से उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आगाज हो रहा है। यात्रा में शामिल होने के लिए जनपद की चारों विधान सभा क्षेत्र से सोमवार की सुबह कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न दुबे लालू के नेतृत्व में दो बसों और अन्य साधनों से कांग्रेसी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के जत्थे ने लोनी (गाजियाबाद) के लिए प्रस्थान किया है। पूर्व विधायक ने स्टेशन रोड स्थित पार्टी कार्यालय से पार्टी का झंडा दिखाकर बसों और अन्य वाहनों को रवाना किया।
इस यात्रा में शामिल होने के लिए कांग्रेसी नेताओं ने पूर्व में ही पंजीकरण कराया था। इसके लिए जनपद के हर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेसी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों का पंजीकरण हुआ है। सोमवार शाम तक भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए कांग्रेसियों का जत्था लोनी बॉर्डर (गाजियाबाद) पहुंचेंगे। जनपद से रवाना हुआ कांग्रेसियों का जत्था मंगलवार को राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे। यात्रा में शामिल होने को लेकर कांग्रेसियों में उत्साह नजर आया।
यात्रा के लिए रवाना होने वाले जत्थे में जिलाध्यक्ष समेत पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित, मुमताज अली, लक्ष्मीकांत मिश्रा, राजबहादुर गुप्ता, अखिलेश शुक्ला, बी.लाल, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान, केशव पाल, राजेश गुप्ता, रफत खां गोगा समेत तमाम कांग्रेसी शामिल रहे।
ये भी पढ़ें -कानपुर: छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास, 5 युवकों के खिलाफ पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज
