Kanpur: दिल और दिमाग पर सर्दी का हमला तेज से मौतों की संख्या बढ़ी, कार्डियोलॉजी में छह और हैलट में तीन ने तोड़ा दम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Kanpur News कानपुर में ठंड से मौत हो रही है।

Kanpur News कानपुर में ठंड से मरने वालों की संख्या बढ़ गई है। कार्डियोलॉजी में छह और हैलट अस्पताल में तीन लोगों ने दम तोड़ा है। ओपीडी में ब्लड प्रेशर की समस्या लेकर लोग आ रहे है।

कानपुर, अमृत विचार। Kanpur News सर्दी का हमला दिल और दिमाग पर तेज हो गया है। शहर के सरकारी और निजी अस्पतालों में हार्ट अटैक, ब्रेन हैमरेज, नसों में खून का थक्का जमने और पैरालाइसिस अटैक के मामले बढ़ गए हैं। ओपीडी और इमरजेंसी में काफी संख्या में मरीज आ रहे हैं।

सोमवार को कार्डियोलॉजी इंस्टीट्यूट में हार्ट अटैक से छह और हैलट अस्पताल में तीन की मौत हो गई। कई मरीजों ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। उनमें सांस लेने में तकलीफ, तेज बुखार, सिर में दर्द और खड़े होने में चक्कर आने की समस्या थी, जिसके चलते घरवाले उन्हें आनन फानन अस्पताल लेकर पहुंचे।

कार्डियोलॉजी इंस्टीट्यूट के निदेशक प्रो. विनय कृष्णा ने बताया कि सर्दी बढ़ते ही ओपीडी में मरीजों की संख्या काफी हो गई है। उनमें उलझन, धड़कन और अनियमित रक्तचाप की समस्या मिल रही है। पुराने हृदय रोगियों की दिक्कत में भी इजाफा हुआ है। उनकी दवाओं की डोज बढ़ाई जा रही है। कई ऐसे मरीज हैं, जिनको ब्लड प्रेशर बढ़ने का पता ही नहीं चल रहा है। अचानक से तकलीफ बढ़ने पर भर्ती करने की नौबत आ रही है।

सोमवार को ओपीडी में 785 मरीज आए, जिनमें से 52 को भर्ती किया गया। छड की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। सात मरीज ब्रॉड डेड अस्पताल पहुंचे थे। कार्डिक सर्जन प्रो. राकेश वर्मा ने बताया कि सर्दियों में नसें सिकुड़ने लगती हैं, जिसकी वजह से दिल पर अधिक भार पड़ता है। ब्लड प्रेशर अनियमित होने पर तुरंत दिखाना चाहिए।

जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के प्रो. जेएस कुशवाहा के मुताबिक ओपीडी में सर्दी, बुखार, गुर्दा, लिवर, डायरिया के गंभीर रोगी आए। सात मरीजों को ब्रेन स्ट्रोक की समस्या पर भर्ती करना पड़ा। इमरजेंसी में 31 मरीजों को भर्ती किया गया।

संबंधित समाचार