रुद्रपुर: डिबडिबा के हरमन ने की थी बाइक सवार भाइयों पर फायरिंग 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। सोमवार को बाइक सवार दो भाईयों पर फायरिंग करने के मामले का हमलावर बुलेट सवार और कोई नहीं, बल्कि का डिबडिबा का रहने वाला हरमन सिंह निकला। जिस पर रुद्रपुर सहित यूपी के कई थानों में आपराधिक मामले दर्ज है। पुलिस ने पीड़ित युवकों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर उसकी सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है। 

बताते चलें कि सोमवार की दोपहर को एक बजे इंदिरा कॉलोनी गली नंबर छह निवासी गुरजीत सिंह उर्फ मोनू बेदी अपने भाई गुरमीत के साथ बाइक से मलिक कॉलोनी चौराहे पर पहुंचा ही था कि सामने से आ रहे बुलेट सवार युवक ने बाइक को जल्दी हटाने की धमकी दी। जिसको लेकर बुलेट सवार ने पहले गाली गलौज की और कमर में रखे दो तमंचे निकाले तो दोनो भाई भागने लगे। जिस पर बुलेट सवार युवक ने पीछे से फायर कर दिया। गोली बाइक के आगे वाले हिस्से पर लगी और बाइक सवार बाल-बाल बच गए।

सूचना मिलने पर आदर्श कॉलोनी चौकी प्रभारी दिनेश चंद्र परिहार मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी लेने के बाद सीसीटीवी फुटेजों को खंगाला। जिसमें बुलेट सवार की पहचान डिबडिबा यूपी निवासी हरमन सिंह के रूप में हुई। वहीं पुलिस ने तहरीर के आधार पर हमलावर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि आरोपी हरमन एक शातिर बदमाश  है। उस पर रुद्रपुर में हुए ऐमाजोन सेल्समैन से लाखों रुपये की लूट करने, एक कार सवार अधिकारी पर जानलेवा हमला करने सहित यूपी व रुद्रपुर थाने में कई अपराधिक मामले दर्ज है। इसके बाद पुलिस ने उसकी सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है। उधर, कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि बुलेट सवार बदमाश के आवास पर पुलिस ने कई बार दबिश दी। लेकिन वह फरार चल रहा है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात