कंझावला कांड: कोई भी चोट पीड़िता का यौन उत्पीड़न होने का संकेत नहीं देती- दिल्ली पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दिल्ली में जिस 20 वर्षीय युवती को कार से टक्कर मारने के बाद कई किलोमीटर तक घसीटा गया, उसकी मौत सिर, रीढ़ की हड्डी और निचले अंगों में चोट लगने के परिणामस्वरूप रक्स्राव होने तथा आघात पहुंचने के चलते हुई। पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम की प्राथमिक रिपोर्ट का हवाला देते हुए यह जानकारी दी।

ये भी पढ़ें - रक्षा मंत्री ने 28 परियोजनाओं को किया राष्ट्र को समर्पित, सीमा की सुरक्षा का दिया भरोसा 

रिपोर्ट में यह भी संकेत दिया गया है कि युवती को लगी कोई भी चोट उसका यौन उत्पीड़न होने का साक्ष्य नहीं देती है। सूत्रों के मुताबिक, पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सकों का मानना है कि उसके निजी अंगों पर चोट के कोई निशान नहीं हैं। युवती का पोस्टमार्टम सोमवार को मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज परिसर में एक मेडिकल बोर्ड की निगरानी में किया गया।

विशेष पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) सागर प्रीत हुड्डा ने रिपोर्ट को उद्धृत करते हुए कहा, ‘‘सिर, रीढ़ की हड्डी, बायीं जांघ की हड्डी और दोनों पैरों में गंभीर चोट पहुंचने के परिणामस्वरूप रक्स्राव हुआ और आघात लगा। सभी चोटें संभवत: वाहन से हुई दुर्घटना और घसीटे जाने के कारण लगीं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘साथ ही, रिपोर्ट से संकेत मिलता है कि कोई भी चोट यौन उत्पीड़न का साक्ष्य नहीं देती है।

अंतिम रिपोर्ट आने वाले समय में प्राप्त होगी। मामले की जांच जारी है।’’ उल्लेखनीय है कि 31 दिसंबर की रात युवती की स्कूटी को एक कार ने टक्कर मार दी और युवती को 12 किलोमीटर घसीटते हुई ले गई। उसका शव कंझावला इलाके में मिला था। कथित तौर पर कार में सवार पांच लोगों पर सोमवार को गैर इरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस पर हालांकि मामले में ‘ढुलमुल जांच’ करने का भी आरोप लगा। एक स्थानीय अदालत ने सभी पांच आरोपियों को सोमवार को तीन दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया। सूत्रों ने चिकित्सकों का हवाला देते हुए कहा कि हालांकि, अंतिम रिपोर्ट रासायनिक विश्लेषण और जैविक नमूनों की रिपोर्ट मिलने के बाद दी जाएगी। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सकों का भी मानना है कि सिर, रीढ़ की हड्डी, बायीं जांघ की हड्डी और दोनों पैरों में चोट लगने के चलते युवती की मौत हुई होगी।

ये भी पढ़ें - झारखंड: सांसद खेल महोत्सव के लिए बैठक संपन्न, 20 जनवरी से शुरू रजिस्ट्रेशन

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात