आगरा: ताजमहल का रात में भी दर्शन कर सकेंगे पर्यटक
आगरा, अमृत विचार। ताजमहल के नाइट व्यू (रात्रि दर्शन) के लिए ऑनलाइन टिकट की सुविधा के लिए अभी इंतजार करना होगा। फरवरी या मार्च से ही दिन की तरह रात में ताजमहल के टिकट को ऑनलाइन बुक किया जा सकेगा। मंगलवार को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने माल रोड स्थित कार्यालय में बने टिकट विंडो से ही नाइट व्यू के टिकट वितरित किए।
बताते चलें कि आज से ताजमहल का पांच दिवसीय रात्रि दर्शन शुरू हो गया है। इसके लिए पर्यटकों को एक दिन पहले टिकट बुक करना होगा। हालाँकि रात साढ़े आठ बजे से 12 बजे तक चलने वाले रात्रि दर्शन के आठ स्लॉट में से कई स्लॉट खाली ही रहे हैं।
ये भी पढ़ें - नए साल पर कहीं घूमने का बना रहें हैं प्लान और स्नोफॉल के हैं शौकीन, इन खास जगहों को चुनें, यादगार बन जाएगी ट्रिप
