चंपावत: अज्ञात कारणों से मिठाई की दुकान में लगी आग, बाजार में मची अफरा-तफरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चंपावत, अमृत विचार। लोहाघाट स्टेशन बाजार में मिठाई की दुकान में भीषण आग लग गई। दमकल की दो गाड़ियां आग बुझाने पहुंची। इस दौरान यहां स्टेशन पर अफरातफरी मच गई। 

बुधवार दोपहर लोहाघाट स्टेशन पर एक दुकान में अचानक से आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां मौके के लिए रवाना हुई। आग बुझाने के लिए दमकल की टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। 

संबंधित समाचार