शांत‍ि का प्रतीक हो सकता है बुलडोजर, मुंबई में बोले सीएम योगी, फिल्‍म स‍िटी पर कही ये बड़ी बात

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ दो द‍िवसीय मुंबई दौरे पर हैं। यहां फरवरी में होने जा रहे यूपी इन्वेस्टर समिट के एक कार्यक्रम में भाग लेने के दौरान जब उनसे बुलडोजर के संबंध में सवाल क‍िए गए तो वो मुस्‍कुरा उठे। क्‍या बुलडोजर शांति और विकास का संकेत हो सकता है, क्योंकि उसका इस्तेमाल कानून को लागू करने के लिए किया जा सकता है। सीएम योगी आदित्यनाथ, जिन्हें अक्सर 'बुलडोजर बाबा' के नाम से संबोध‍ित क‍िया जाता है उन्‍होंने मुंबई में इस बात को दोहराया। इसी के साथ उन्‍होंने यह भी कहा क‍ि यूपी में फिल्म सिटी स्थापित करने का विचार है न क‍ि इसे मुंबई से दूर ले जाने का।

सीएम योगी ने बुलडोजर बाबा टैग के बारे में पूछे जाने पर कहा कि बुलडोजर बुनियादी ढांचे और विकास कार्यों में भूमिका न‍िभाता है इसलिए वह शांति और विकास का प्रतीक हो सकता है। लोग कानूनों का उल्लंघन करते हैं, तो कानून और व्यवस्था स्थापित करने के लिए कार्रवाई करने के लिए बुलडोजर का इस्तेमाल किया जा सकता है। यूपी में अपराधियों की संपत्तियों को ध्वस्त करने के बाद उन्हें 'बुलडोजर बाबा' का टैग मिला। यूपी व‍िधानसभा चुनाव 2022 के दौरान भी यह नाम लोगों की जुबान पर चढ़कर बोला।

मुंबई अर्थभूमि और यूपी धर्मभूम‍ि है
महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी द्वारा लगाए गए आरोपों के बारे में पूछे जाने पर सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ ने कहा कि यूपी अपनी फिल्म सिटी बनाकर फिल्म उद्योग को मुंबई से बाहर ले जाने की कोशिश कर रहा है, जवाब में सीएम योगी ने कहा क‍ि मुंबई देश की अर्थभूमि (अर्थव्यवस्था की भूमि) है, जबक‍ि यूपी धर्मभूमि (आस्था की भूमि) है। दोनों का खूबसूरत संगम हो सकता है। हम फिल्म सिटी को दूर नहीं ले जाना चाहते हैं, बल्कि अपना निर्माण कर रहे हैं। काम प्रगति पर है और कुछ शीर्ष स्टूडियो ने आने में रुचि दिखाई है। यूपी की फिल्म सिटी 1,200 एकड़ में फैली होगी, जबकि गोरेगांव में लगभग 520 एकड़ में है।

यूपी में तेजी से हो रहा है बुनियादी ढांचे का निर्माण
यूपी में भाजपा सरकार ने अगले पांच वर्षों में राज्य को 1 ट्रिलियन डालर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य तय क‍िया है। प्रदेश की 25 करोड़ आबादी के साथ योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी में 96 लाख एमएसएमई, एक्सप्रेसवे की एक श्रृंखला, प्रचुर मात्रा में जल संसाधन हैं और यह तेजी से अपने बुनियादी ढांचे का निर्माण कर रहा है। उन्होंने कहा कि इसे जल्द ही एक सेमी-कंडक्टर प्रोजेक्ट मिलेगा और इसमें पांच अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे होंगे। उन्होंने कहा कि यूपी एक निवेश गंतव्य है और समान रूप से, यह एक बड़ा बाजार है और भारत में कहीं और की तुलना में यहां सबसे अधिक युवा हैं।

यह भी पढ़ें:-CM Yogi: देसी निवेशकों को साधने के लिए सीएम योगी आज Mumbai करेंगे रोड शो

संबंधित समाचार