लखनऊ: महिला ने सपा मीडिया सेल पर लगाया अश्लील कमेंट करने का आरोप, दी तहरीर    

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी का मीडिया सेल लगातार सुर्ख़ियों में बना रहता है। सूत्रों के अनुसार आज एक महिला ने हजरतगंज थाने में सपा के मीडिया सेल के खिलाफ तहरीर दी है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि सपा मीडिया सेल से ट्वीट के जरिए लगातार धमकी मिल रही है। अश्लील कमेंट ट्वीट किए जा रहे हैं। इसमें मुझे रेप करके जान से मारने की धमकी तक दी जा रही है। 

भाजपा प्रवक्ता ने किया है मुकदमा 
बताते चलें कि बीजेपी के प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने समाजवादी पार्टी के मीडिया सेल के खिलाफ न्यायालय में परिवाद दाखिल कराया गया है। यही नहीं करीब 3 अन्य मुकदमे सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी जान से मारने और चरित्र हनन करने के केस हजरतगंज कोतवाली में दर्ज हो चुके हैं। समाजवादी पार्टी के आधिकारिक हैंडल के खिलाफ की जा रही शिकायतों पर पुलिस आईटी सेल और अन्य एक्सपर्ट की मदद से जानकारी जुटा रही है। 

ये भी पढ़ें - शांत‍ि का प्रतीक हो सकता है बुलडोजर, मुंबई में बोले सीएम योगी, फिल्‍म स‍िटी पर कही ये बड़ी बात

संबंधित समाचार