अल्मोड़ा: हीटर से बिस्तर में लगी आग, कर्मचारी की मौत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा, अमृत विचार। हवालबाग ब्लॉक मुख्यालय पर स्थित विवेकानंद कृषि अनुसंधान केंद्र के कर्मचारी आवास में एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की जलकर मौत हो गई है। कर्मचारी के बिस्तर में कमरे में लगे हीटर से आग लग गई। जिसकी वह चपेट में आ गया और बुरी तरह झुलसने के कारण उसकी मौत हो गई। 

जिला मुख्यालय से लगे देवली, लोधिया गांव निवासी गोविंद राम (52)पुत्र दौलत राम विवेकानंद कृषि अनुसंधान में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था। बुधवार की रात वह अपने कमरे में हीटर जलाकर सो गया। रात्रि में अचानक हीटर से उसके बिस्तरे में आग लग गई। जिस कारण वह बुरी तरह से झुलस गया। गोविंद राम को आनन फानन में जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा लाया गया। लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

थानाध्यक्ष विजय नेगी ने बताया कि माना जा रहा है कि मृतक सोने से पहले हीटर को बंद करना भूल गया होगा। जिस कारण उसके बिस्तर में आग लग गई और वह उसकी चपेट में आ गया। उन्होंने बताया कि शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 

संबंधित समाचार