नैनीताल: सरकार को जवाब देने के लिए चार सप्ताह का अंतिम अवसर
नैनीताल, अंमृत विचार। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने को लेकर अभिनव थापर की जनहित याचिका पर सुनवाई की। मुख्य न्यायधीश विपिन सांघी व न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी की खण्डपीठ ने सरकार को जवाब पेस करने के लिए चार सप्ताह का अंतिम अवसर दिया। अगली सुनवाई 14 जून की तिथि नियत की है।
देहरादून निवासी अभिनव थापर ने जनहित याचिका दायर कर कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव है। नियमों में शिथिलता से उत्तराखंड के हॉस्पिटल में बेड की वर्तमान संख्या को घटने से रोकना व उनकी संख्या बढ़ाने का भी प्रावधान किया जाय और शासनादेश जारी कर पहाड़ और मैदान के नर्सिंग होम्स व अस्पतालों के नियमों पर दोहरे मापदंड को खत्म किया जाए।
