सन् 1998 के बाद आज तक नहीं हो पाई नैनीताल जिले की इस झील की सफाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भीमताल, अमृत विचार। भीमताल झील की सफाई का मामला लगभग तीन दशक से अधर में लटका पड़ा है। इसको लेकर नगरवासी एवं पर्यटन व्यवसायी झील की सफाई न होने से काफी चिंतित हैं। गाद-मिट्टी भरने से झील की गहराई भी कम हो रही है। विभागीय सर्वे के आंकड़ो के अनुसार 1985 में भीमताल झील की गहराई 22 मीटर थी जबकि वर्तमान में घटकर 17 मीटर ही रह गई है।

सामाजिक कार्यकर्ता पूरन चंद्र बृजवासी ने कहा कि भीमताल झील की सफाई एवं गाद-मिट्टी निकासी के लिए उनके द्वारा पूर्व में कई बार मुख्य विकास अधिकारी, जिलाधिकारी, कुमाऊं आयुक्त, विधायक, सांसद, पर्यटन मंत्री, मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री तक ज्ञापन भेजे गए किन्तु झील आज तक गाद-मिट्टी निकासी और सफाई नहीं हुई। एक बार फिर से उन्होंने जिलाधिकारी से झील व उसमें आने वाले नालों की सफाई व रोकथाम के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार कर बजट पास करने कि मांग की है। 

संबंधित समाचार