Fog Effect : भुवनेश्वर, सियालदह राजधानी और गोमती एक्सप्रेस सहित ये ट्रेनें लेट, यात्री हो रहे परेशान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Fog Effect कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर आने वाली कई ट्रेनें लेट।

Fog Effect कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर आने वाली भुवनेश्वर राजधानी, सियालदह राजधानी और गोमती एक्सप्रेस सहित 37 ट्रेनें घंटों देरी से पहुंची। इससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई। वहीं, पूछताछ काउंटर पर ट्रेनों की लोकेशन पूछने से लिए भीड़ लगी।

कानपुर, अमृत विचार। Fog Effect कोहरे का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। गुरुवार को कोहरा कम होने के बाद भी राजधानी, श्रमशक्ति, दुरन्तो समेत 37 ट्रेने घंटों देरी से सेंट्रल पर पहुंचीं। ट्रेनों की लोकेशन लेने के लिए पूछताछ काउंटरों पर यात्रियों की दिन भर भीड़ लगी रही। वहीं प्लेटफार्म पर भी भीड़ ट्रेनों का इंतजार करते देखी गई।  

डिब्रूगढ़ राजधानी सवा घंटे, भुवनेश्वर राजधानी एक घंटे, सियालदह राजधानी सवा घंटे, दुरंतो साढ़े तीन घंटे,  राँची गरीब रथ 2 घंटे, कैफियत , राजेन्द्र नगर जसराज एक्सप्रेस , शिवगंगा , सीमांचल, नार्थईस्ट ,गोमती एक्सप्रेस,नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस दो घंटे आदि 37 ट्रेन एक से चार घंटे देरी से सेंट्रल पर पहुंची। वहीं दूसरी ओर ट्रेनों की देरी के चलते यात्रियों की भीड़ पूछताछ काउंटरों पर लगी रही। प्लेटफार्म और प्रतीक्षालयों में भी यात्री ट्रेन का इंतजार करते देखे गए।

संबंधित समाचार