बरेली: इलेक्ट्रीशियन की गला रेत कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रात फोन आने के बाद घर से निकला था रात 11:00 बजे युवक,परिवार का इकलौता सहारा था

बरेली अमृत विचार। कैंट के काधरपुर निवासी इलेक्ट्रीशियन की किसी ने गला रेतकर हत्या कर दी और उसका शव कैंट के परगवां गांव में एक खेत में फेंक दिया। घटना की सूचना पर एसएसपी समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

थाना कैंट के काधरपुर निवासी महेंद्र पटेल का इकलौता 28 वर्षीय बेटा रोहित पटेल इलेक्ट्रीशियन का काम करता था। कुछ साल पहले उसके पिता की मौत के बाद उस पर परिवार की सारी जिम्मेदारी आ गई। बीती रात 11 बजे के समय उसके फोन पर किसी व्यक्ति की कॉल आई। उसके बाद वह घर से चला गया।

देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा।आज सुबह परिजनों को सूचना मिली कि परगवां गांव में किसी युवक का शव पड़ा है। मौके पहुचीं पुलिस ने शव के बारे में आसपास के गावों में पता किया। जब रोहित के परिवार वालों ने वहां जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए, वह शव रोहित का था। किसी ने उसकी गला रेत कर हत्या कर दी।

घटना की सूचना पर एसएसपी अखिलेश कुमार चौरसिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है। वह अपने पीछे एक दो साल का बेटा छोड़ गया है।

फोन खोलेगा हत्या का राज
पुलिस ने रोहित के फोन को कब्ब्जे में ले लिया है। बीती रात उसके पास किसी का फोन आया था। उसके बाद वह घर से चला गया। उसको किसने फोन किया, उस व्यक्ति से रोहित कि हत्या का राज खुलेगा।

परिवार में था इकड़ौल कमाने वाला
रोहित के पिता महेंद्र की कुछ साल पहले मौत हो गई थी। वह परिवार में इकलौता बेटा था। इलेक्ट्रीशियन का काम कर वह अपने परिवार का गुजारा कर रहा था। उसकी मौत से परिवार में कोई कमाने वाला नहीं रहा। उसकी मां व पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें- बरेली: बड़ौदा यूपी बैंक में 54 लाख का गबन, प्रधान रोकड़िया, सहायक प्रबंधक पर रिपोर्ट

संबंधित समाचार