अयोध्या महोत्सव में किसानों के साथ कलाकार सम्मानित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

किसान सम्मान गोष्ठी का हुआ आयोजन, 100 कलाकार फोक अवार्ड से नवाजे गए

अमृत विचार,अयोध्या। अयोध्या महोत्सव के अवसर पर किसान सम्मान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में अयोध्या आयडल फोक अवार्ड शो की प्रस्तुति की गई। 100 कलाकारों को फोक अवार्ड से भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. विक्रमा प्रसाद पाण्डेय ने दीप प्रज्जवलन करके किया। डॉ. पाण्डेय ने कहा कि हमारा देश कृषि प्रधान देश है, और कृषि हमारे देश की अर्थव्यवस्था की नींव है। हमारे देश में कृषि केवल खेती करना नहीं हैं, बल्कि जीवन जीने की एक कला है। अयोध्या महोत्सव न्यास के अध्यक्ष हरीश श्रीवास्तव ने कहा कि कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था का एक आधार है।

स्टेज स्टार निशा उपाध्याय, आदिति राज, शिवशंकर यादव, चिंटू सागर, गणेश सिंह, मुसाफिर जौनपुरी, प्रकृति यादव, दीनबंधु सिंह, राजेश यादव, गगन दीप सिंह, गुड्डू दुब, रितिक कौशिक, पूजा कौशल, मधु मिश्रा, सरवन सुल्तानपुरी, निशू लहरी, अरविन्द लाल यादव, करम चंद्र देहाती, ओम प्रकाश निराला, उमेश समेत लगभग 100 कलाकारो को फोक अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस मौके पर महोत्सव के प्रबन्धक . रवि तिवारी, आकाश अग्रवाल, अरूण द्विवेदी, सचिव नाहिद कैफ, उपाध्यक्ष रेणुका रंजन श्रीवास्तव, मोहित मिश्र, कार्यक्रम प्रभारी रेगन सिंह चौधरी आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: रचनात्मक व कौशल विकास के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति आवश्यक : अनुराग

संबंधित समाचार