Keshari Nath Tripathi: BJP के वरिष्ठ नेता केशरी नाथ त्रिपाठी के निधन पर सीएम योगी और केशव मौर्य ने जताया दुख
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सीनियर नेता रहे और यूपी विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष व पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी (Keshari Nath Tripathi) का आज रविवार को निधन हो गया है। उन्होंने आज सुबह प्रयागराज स्थित अपने आवास पर 88 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। केशरी नाथ त्रिपाठी के निधन पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य समेत अनेक नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।
वरिष्ठ राजनेता, भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य, प. बंगाल के पूर्व राज्यपाल आदरणीय केशरी नाथ त्रिपाठी जी का निधन अत्यंत दुःखद है।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 8, 2023
प्रभु श्री राम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति दें।
ॐ शांति!
सीएम योगी ने ट्वीट कर कहा, वरिष्ठ राजनेता, भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य, प. बंगाल के पूर्व राज्यपाल आदरणीय केशरी नाथ त्रिपाठी जी का निधन अत्यंत दुःखद है। प्रभु श्री राम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति दें। ॐ शांति!
यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने ट्वीट कर लिखा भाजपा के वरिष्ठ नेता, पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल, उप्र के गौरव, हम सभी कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शक आदरणीय पं. केशरी नाथ त्रिपाठी जी के निधन से अत्यंत दुःखी हूँ। भारतीय जनसंघ से भाजपा तक जीवन भर कार्य करने वाले पंडित जी का निधन पार्टी व राजनीतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।
प्रयागराज के गौरव व हम सभी के संरक्षक आदरणीय पंडित केशरी नाथ त्रिपाठी जी के अंतिम दर्शन के लिए प्रयागराज पहुंच रहा हूँ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतृप्त परिजनों व समर्थकों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
पंडित केशरी नाथ त्रिपाठी वर्ष 1977-79 के दौरान जनता पार्टी सरकार में केसरीनाथ कैबिनेट मंत्री नियुक्त किए गए थे। उन्होंने 2004 में जौनपुर सीट से लोकसभा का चुनाव भी लड़ा था। उन्होंने यूपी विधानसभा के अध्यक्ष का 1991-1993, 1997-2002 और मई 2002 से मार्च 2004 तक कार्यभार संभाला।
यह भी पढ़ें:-Keshari Nath Tripathi: पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी का निधन, प्रयागराज में ली अंतिम सांस ली
