UP: मनीष जगन अग्रवाल से मिलने लखनऊ जेल पहुंचे अखिलेश यादव, सपा ने ट्वीट कर दी जानकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। समाजवादी पार्टी मीडिया सेल के ट्विटर हैंडल के संचालक मनीष जगन अग्रवाल को आज मंगलवार को  हजरतगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जिसके विरोध में सपा प्रमुख अखिलेश यादव पुलिस मुख्यालय पहुंचे। फिर यहां से निकलकर वो लखनऊ जेल के लिए रवाना हो गए हैं।  

 

अब जानकारी मिली है अखिलेश यादव सपा मीडिया सेल के संचालक से मिलने लखनऊ जेल पहुच गये हैं। इसकी जानकारी सपा ने अपने ट्टिटर हैंडल से ट्वीट कर दी है। सपा ने कर लिखा, '''माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मनीष जगन अग्रवाल से मिलने लखनऊ जेल पहुंचे''।

दरअसल बीते दिनों समाजवादी मीडिया सेल के ट्विटर अकाउंट से कई लोगों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। उनके द्वारा भाजपा के नेताओं और प्रवक्ताओं के अतिरिक्त कई पत्रकारों को भी निशाना बनाया था। इसे लेकर लखनऊ के अलग-अलग थानों में लगातार शिकायतें दर्ज कराई जा रही थीं। मनीष की गिरफ्तारी का यही कारण माना जा रहा हैं।

यह भी पढ़ें:-Akhilesh Yadav: पुलिस मुख्यालय में भड़के अखिलेश, कहा- नहीं पियूंगा चाय, जहर हुआ तो... Video वायरल

 

संबंधित समाचार