काशीपुर: वीडियो वायरल करने की धमकी देकर छात्रा से दुष्कर्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाकर पीड़िता की मां पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

कोतवाली निवासी एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री बाजपुर रोड स्थित एक सरकारी विद्यालय में कक्षा 9 की छात्रा है। उसके साथ गांव का कुक्कु सैनी उसकी बेटी को आए दिन परेशान करता था। जिसकी शिकायत उसके द्वारा पुलिस में करने पर कुक्कु व उसके परिजनों ने भविष्य में कोई भी हरकत न करने पर राजीनामा कर लिया था।

बताया कि 5 जनवरी को कुक्कु उसकी बेटी को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर घर के बराबर में बुलाकर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर धमकी भी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार