हल्द्वानी: युवती ने जहर खाया, एसटीएच में मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। दो दिन पूर्व एक युवती ने जहर खा लिया। उसे गंभीर अवस्था में एसटीएच में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। 

बनभूलपुरा पुलिस के मुताबिक आंवला चौकी गेट बरेली रोड निवासी नेहा पुत्री महेश ने दो दिन पूर्व घर में संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खा लिया। उसे एसटीएच में भर्ती कराया गया था। जहां शनिवार को उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कुछ माह पूर्व युवती अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। तब पुलिस उसे पटना से बरामद कर लाई थी। बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि मामले की जांच के बाद स्पष्ट होगा कि युवती ने जहर क्यों खाया। 

संबंधित समाचार