नैनीताल: किराए में वृद्धि पर सभासद और सफाईकर्मी आमने-सामने

Amrit Vichar Network
Published By Babita Patwal
On

नैनीताल, अमृत विचार। नगर पालिका के आवासों में लंबे समय से किराए पर रह रहे लोगों के आवासों का किराया तीन हजार रुपये प्रति माह किए जाने के फैसले के बाद अब नगर पालिका के सभासद और देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ आमने-सामने आ गया है। 

शुक्रवार को बड़ा बाजार क्षेत्र के सभासद मोहन नेगी ने पालिका अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर किराए में वृद्धि के फैसले को वापस लेने की मांग की थी। सभासद का कहना था कि पालिका गरीब तबके के लोगों से अधिक किराया ले रही है।

लिहाजा पूर्व की भांति किराया लिया जाए अन्यथा उनके द्वारा पालिका में प्रदर्शन किया जाएगा। सभासद के पत्र के बाद अब देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष धर्मेश प्रसाद और महासचिव सोनू सहदेव ने पालिका अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी के नाम पत्र जारी कर कहा है कि पालिका द्वारा किराए में की गई वृद्धि पालिका के हित में है।

लिहाजा जल्द से जल्द पालिका बोर्ड की ओर से लिए गए फैसले को लागू किया जाए। अगर कोई भी व्यक्ति पालिका बोर्ड के फैसले का विरोध और पालिका में प्रदर्शन करेगा तो उसका कर्मचारी मुंहतोड़ जवाब देंगे।  

संबंधित समाचार