हरदोई: सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा सोमवार, 4.5 डिग्री पर लुढ़का पारा 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। सर्दी से लोगों को राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है। सर्दी के चलते लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। सर्दी से इंसान ही नहीं बल्कि बेजुबान भी परेशान हैं। शहर हो गांव सभी जगह लोग सर्दी से बचने के लिए दिन भर अलाव के सहारे दिन गुजारते दिखाई दे रहे हैं। इन दिनों हो रही गलन भरी सर्दी लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई  है,  दिन-भर चलने वाली पछुआ हवाओं के सर्द झोंके ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। सर्दी से लोगों को राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है।

सोमवार को दिन का न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेंटी ग्रेड तक आ गया। यह इस सीजन का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया है। सोमवार का दिन सबसे ठंडा दिन रहा। तापमान में हो रही गिरावट लोगो की चिंता का सबब बन रहा है। दिन का अधिकतम तापमान 13 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सुबह हर तरफ कोहरा ही कोहरा नजर आ रहा था। बड़ी मुश्किल से 50 मीटर दूर का दिख रहा था। दिन में 4 किलो मीटर प्रति घंटा की  रफ्तार से पछुआ हवा चलती रही।

ये भी पढ़ें -  लखनऊ: मंत्री के औचक निरीक्षण में गैरहाजिर मिले रेशम विभाग के निदेशक, मिली कड़ी चेतावनी

संबंधित समाचार