बरेली: कड़ाके की ठंड में कागजों में गर्मी दे रहे अलाव

Amrit Vichar Network
Published By Moazzam Beg
On

बरेली, अमृत विचार। कड़ाके की ठंड से हर कोई परेशान है। बावजूद इसके शहर में अलाव की व्यवस्था ठीक ढंग से नहीं की जा रही है। नगर निगम की इस उदासीनता से अलाव के स्थान पर लोग जगह-जगह से कूड़ा इकट्ठा करके ठंड से निजात पाने में लगे हैं। इससे साफ जाहिर हो रहा है कि नगर निगम का अलाव बरेली के लोगों को कागजों में गर्मी दे रहा है। जिला अस्पताल जैसे प्रमुख स्थान पर तीमारदार ठिठुरते नजर आये। इस कड़ाके की ठंड में मंगलवार को न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रहा।

ये भी पढ़ें- बरेली की आकांक्षा थी मृतक युवती, राजस्थान में मिली लाश, जानिए पूरा मामला 

ठंड का असर दिनों दिन बढ़ रहा है ठंड से लोगों को राहत देने के लिए दावे तो किए जा रहे हैं, लेकिन हकीकत अलग है। जिला अस्पताल में इमरजेंसी के सामने अलाव की जगह सिर्फ राख पड़ी थी। यहां मौजूद तीमारदारों ने बताया  कि सुबह से वह लोग परिसर में है। ठंड बहुत लग रही है। यहां अलाव नहीं जल रहा है। सिर्फ राख पड़ी है। एक कर्मचारी ने बताया कि नगर-नगम अलाव के प्रति संवेदनशील नहीं है शीतलहर का प्रकोप जारी है। लगातार कड़ाके की ठंड से लोग बेहाल हैं। दिन और रातें दोनों ही अधिक ठंडे होने लगे हैं। उत्तर-पश्चिमी और उत्तर-पूर्वी हवाओं से लोग कांप रहे हैं। इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त है। लोगों की सुबह देर से हो रही है।

मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक अभी बुधवार और गुरुवार को ठंड का प्रकोप इसी प्रकार जारी रहेगा। कुछ दिन पश्चात मौसम में हल्की राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। जब तक ठंड से लोगों की मुश्किल बड़ी रहेगी। इस कड़ाके की ठंड में लोगों के लिए अलाव ही एक मात्र सहारा है। लेकिन नगर निगम के अधिकारियों का दावा है वह सभी जगज भरपूर अलाव की लकड़ी डलवा रहे हैं जब कि हकीकत कुछ और बयां कर रही है। लिखा पड़ी में जरूर नगर निगम सभी जगह अलाव के लिए लकड़ी पड़वा रहा है लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। कागजों में ठेकेदार के दुआरा सभी प्रमुख जगह लकड़ी डाली जा रही है।

100 से अधिक प्वाइंट पर पड़ रही 50 किलो रोज की लकड़ी
नगर निगम पहले 80 स्थानों पर अलाव को लकड़ी डलवाता था लेकिन अब उसने अलाव के लिए 100 से अधिक स्थानों पर लकड़ी पड़वाने की बात की है। कागजों में रोज इन स्थानों पर पचास किलो लकड़ी डाली जा रही है। लेकिन हकीकत कुछ और ही है। जिला अस्पताल, रोडवेज व जंक्शन जैसे प्रमुख स्थानों पर ही इसका टोटा है। लोग कूड़ा करकट डाल कर अपने आप को ठड़ से बचा रहे हैं।

नगर निगम 100 से अधिक स्थानों पर अलाव की लकड़ी डलवा रहा है। हर स्थान पर 50 किलो लकड़ी डाली जा रही है।- राजीव शर्मा, जूनियर इंजीनियर नगर निगम

ये भी पढ़ें- बरेली : श्मशान घाट पर मिला अघोरी का शव, गला रेत कर की गई हत्या

 

संबंधित समाचार