Unnao में PNG गैस की अंडरग्राउंड लाइन फटने से मचा हड़कंप, जेसीबी की चपेट में आने से हुआ लीकेज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव में पीएनजी लाइन फटने से मचा हड़कंप।

उन्नाव के गांधी नगर तिराहे के पास पीएनजी गैस की अंडरग्राउंड लाइल फटने से हड़कंप मच गया। जेसीबी की चपेट में आने से लीकेज हुआ था। इस पर दमकल की दो गाड़ी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शुक्लागंज की ओर जाने वाला ट्रैफिक रुकवा दिया।

उन्नाव, अमृत विचार। शहर में बुधवार शाम गांधी नगर तिराहे पास बने सेल्फी प्वाइंट के पास बन रहे शौचालय की खुदाई के दौरान के जेसीबी से पीएनजी लाइन फटने से गैस रिसाव शुरू होने से हड़कंप मच गया। व्यस्तमत तिराहे पर हुई इस घटना से अफरा तफरी मच गयी।

सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने शुक्लागंज की ओर जाने वाला ट्रैफिक रुकवा दिया। पीएनजी आपूर्ति करने वाली संस्था से संपर्क कर आनन फानन सप्लाई रूकवाई गयी। करीब 2500 घरों की आपूर्ति बाधित हो गयी। 

तिराहे के पास चल रहे नगर पालिका के शौचालय निर्माण कार्य के लिए जेसीबी से बुधवार शाम खुदाई हो रही थी। इसी दौरान जेसीबी की चपेट में आकर 125 एमएम की पीएनजी पाइप लाइन में लीकेज हो गया जिससे गैस रिसाव चालू हो गया। व्यस्त इलाके अचानक शुरू हुए गैस रिसाव से अफरा तफरी मच गयी।

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस के साथ अग्नि शमन अधिकारी शिवदरस प्रसाद दो गाड़ियों व दमकल कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। एक लेन का यातायात रुकवा कर पीएनजी आपूर्ति करने वाली फर्म से संपर्क कर लीकेज की जानकारी दी।

जिस पर तत्काली गदनखेड़ा से अकरमपुर की ओर जाने वाली पाइप लाइन की आपूर्ति बंद की गयी। कंपनी के लोग लीकेज दुरुस्त करने की कार्रवाई में जुट गए है।

संबंधित समाचार