काशीपुर: तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार
काशीपुर, अमृत विचार। पुलिस ने एक युवक को 312 बोर के तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 25 आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया है। महिला दरोगा सुरभि बौड़ाई को मुखबिर ने सूचना दी कि कुंडेश्वरी रोड पर एक युवक तमंचा लेकर घूम रहा है।
उन्होंने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच कर युवक को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर युवक के कब्जे से 312 बोर का एक तमंचा बरामद हुआ है। पूछताछ में युवक ने अपना नाम शिवांगी कॉलोनी रामनगर रोड निवासी विपिन कुमार बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
