अयोध्या : किसान एक्सप्रेस ट्रेन से कट कर दो सगे भाइयों की मौत, 35 भेड़ भी कटी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बुधवार की देर शाम अयोध्या में महराजगंज क्षेत्र के बिल्हरघाट रेलवे स्टेशन के पास की घटना

धनबाद से फिरोजपुर जा रही थी किसान एक्सप्रेस

अयोध्या। महराजगंज थाना क्षेत्र के बिल्हरघाट रेलवे स्टेशन के पास बुधवार की देर शाम एक बड़ा हादसा हो गया। धनबाद से फिरोजपुर जा रही किसान एक्सप्रेस की चपेट में आकर दो सगे भाइयों की मौत हो गई। वहीं करीब 35 भेड़ भी ट्रेन की चपेट में आ गईं। हादसा तब हुआ जब ट्रेन को आता देख ट्रैक पर मौजूद भेड़ों को बचाने दोनों सगे भाई दौड़े। इस हादसे की वजह से करीब आधे घंटे तक ट्रेन रुकी रही। दो सगे भाईयों की ट्रेन से कटने की सूचना पर परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
महराजगंज एसएचओ अनुपम मिश्र के मुताबिक बुधवार की शाम साढ़े छह बजे धनबाद से फिरोजपुर जाने वाली किसान एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 13308 फिरोजपुर जा रही थी।अयोध्या से निकलने के बाद वह जैसे  बिल्हरघाट के पास पहुंची कि तभी भेड़ों को बचाने के चक्कर मे दो सगे भाई ट्रेन की चपेट में आ गए। जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृत सगे भाईयों की पहचान तुलसीराम और लल्लन निवासी रसड़ा थाना महराजगंज जनपद अयोध्या के रूप में हुई। एसएचओ ने बताया कि करीब 35 भेड़ भी ट्रेन की चपेट में आकर कट गई हैं। वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की सूचना दे दी गई है। दोनों सगे भाईयों की मौत से पूरे गांव में मातम पसर गया है।

ये भी पढ़ें : अयोध्या : तापमान बढ़ा, धूप भी निकली पर नहीं मिली ठंड से राहत

संबंधित समाचार