बरेली: रबर फैक्ट्री प्रकरण में फिर तारीख मिली, बॉम्बे हाईकोर्ट में 2 फरवरी को सुनवाई
दूसरे बडे़ मामले की वजह से बाम्बे हाईकोर्ट में रबड़ फैक्ट्री प्रकरण का नंबर नहीं आया
बरेली, अमृत विचार। रबर फैक्ट्री के प्रकरण में बुधवार को बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई होनी थी। केस भी सुनवाई में लगा था लेकिन कोई बड़ा मामला सुनवाई में लगने की वजह से रबर फैक्ट्री केस का सुनवाई के लिए नंबर नहीं आया। इस वजह से फिर केस में तारीख मिल गई। 2 फरवरी को मामले में सुनवाई होगी।
जिला प्रशासन की ओर से अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संतोष बहादुर सिंह पैरवी करने के लिए गए थे। एडीएम वित्त कल गए थे लेकिन दिल्ली-मुंबई फ्लाइट निरस्त होने से रातभर उन्हें एयरपोर्ट पर रहना पड़ा। बुधवार तड़के फ्लाइट से मुंबई पहुंचे थे। इससे पहले भी पांच बार इस केस में तारीख मिल चुकी है। एडीएम ने बताया कि 2 फरवरी की तारीख लगी है।
ये भी पढ़ें- बरेली: बैंक्वेट हाल संचालकों पर जीएसटी विभाग की नजर, छापे की तैयारी
