अयोध्या : निवेशकों की पसंद बना यूपी, रोजगार सृजन की संभावनाएं बढ़ेंगी : सांसद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

स्वामी विवेकानंद जयंती पर भाजयुमो ने किया यंग इंडिया रन का आयोजन

अयोध्या। स्वामी विवेकानंद की जयंती पर भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष रवि शर्मा के नेतृत्व में यंग इंडिया रन का आयोजन हुआ। यह जीआईसी से निकलकर चौक रिकाबगंज कसाबबाड़ा होते हुए पुन: जीआईसी ग्राउंड पर पहुंची, जिसमें सैकड़ों प्रतिभागियों ने भाग लिया। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ। उद्घाटन करते सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि सरकार ने रोजगार के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। यूपी निवेशकों की पसंद बन गया है। जिससे रोजगार सृजन की सम्भावनाएं बढ़ेगी।

महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि देश का युवा वर्ग राष्ट्रहित सर्वोपरि के भाव के साथ समाज के लिए कुछ करना चाहता है। भाजपा नेता आलोक सिंह रोहित, डॉ मुकेश वर्मा विभागाध्यक्ष कीड़ा विभाग अवध विश्वविद्यालय, राहुल गुप्ता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य युवा मोर्चा, आलोक द्विवेदी, अनुराग त्रिपाठी, मंगलम सिंह महानगर महामंत्री भाजयुमो, सार्थक प्रताप तिवारी महामंत्री भाजयुमो, आकाश सिंह, मीडिया प्रभारी आशीष श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें : दिल्ली के Food Festival में रहेगी अयोध्या के कुल्हड़ वाली दही-जलेबी की धमक

संबंधित समाचार