उत्तराखंड में एनसीसी अकादमी का विवाद खत्म, टिहरी में होगी स्थापित
नैनीताल। उत्तराखंड में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) एकेडमी की स्थापना को लेकर उठा विवाद अब समाप्त हो गया है। एकेेडमी उत्तराखंड के टिहरी जनपद में ही स्थापित की जायेगी। इसे पौड़ी स्थानांतरित नहीं किया जायेगा। सरकार की ओर से इस आशय का जवाब (अंडरटेकिंग) उच्च न्यायालय में दिया गया है। इसके बाद उच्च न्यायालय ने …
नैनीताल। उत्तराखंड में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) एकेडमी की स्थापना को लेकर उठा विवाद अब समाप्त हो गया है। एकेेडमी उत्तराखंड के टिहरी जनपद में ही स्थापित की जायेगी। इसे पौड़ी स्थानांतरित नहीं किया जायेगा। सरकार की ओर से इस आशय का जवाब (अंडरटेकिंग) उच्च न्यायालय में दिया गया है।
इसके बाद उच्च न्यायालय ने जनहित याचिका को पूरी तरह से निस्तारित कर दिया। यह जानकारी अधिवक्ता एम. सी. पंत की ओर से दी गयी है। मामले की सुनवाई कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रवि कुमार मलिमथ एवं न्यायमूर्ति एन. एस. धनिक की अदालत में हुई। मामले को टिहरी निवासी गब्बर सिंह बंगारी की ओर चुनौती दी गयी थी।
याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया कि केन्द्र सरकार की ओर से 2014 में टिहरी में एनसीसी एकेडमी की स्थापना की घोषणा की गयी है। पूर्व रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर की ओर से इसकी घोषणा की गयी थी। एकेडमी की स्थापना के लिये ग्रामवासियों ने भूमि भी उपलब्ध करा दी है लेकिन प्रदेश की त्रिवेन्द्र रावत सरकार एकेडमी को अन्यत्र स्थानांतरित करना चाहती है।
एम. सी. पंत ने बताया कि याचिकाकर्ता की ओर से इस मामले में मुख्यमंत्री को व्यक्तिगत तौर पर पक्षकार बनाया गया लेकिन सरकार की ओर से आज अदालत को बताया गया कि एकेडमी को अन्यत्र स्थानांतरित नहीं किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अदालत ने सरकारी अधिवक्ता के बयान को रिकार्ड कर लिया और इसके साथ ही जनहित याचिका को पूरी तरह से निस्तारित कर दिया है।
