असंवैधानिक आदेश जारी कर रहे हैं LG, सरकारी कामकाज में भी दखल ज्यादा- CM केजरीवाल 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में जारी अधिकारों की लड़ाई के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एलजी वीके सक्सेना से मुलाकात की। जिसके बाद मीडिया से बात करते हुए सीएम केजरीवाल ने जोर देकर कहा है कि एलजी दिल्ली की सरकार को काम करने से रोक रहे हैं।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल के साथ बैठक के बाद कहा कि हस्तांतरित विषयों पर 2018 के उच्चतम न्यायालय के निर्णय का हवाला दिया, जिसके अनुसार उपराज्यपाल के विभिन्न आदेश अवैध हैं।

सीएम केजरीवाल ने बताया कि उन्होंने एलजी के सामने सुप्रीम कोर्ट का आदेश रखा, हाई कोर्ट का ऑर्डर रखा, जोर देकर कहा कि वे दिल्ली सरकार के काम में हस्तक्षेप नहीं कर सकते हैं। लेकिन केजरीवाल के मुताबिक एलजी सिर्फ ये कहते रहे कि वे सुप्रीम हैं, उनके पास पूरी ताकत है। यहां तक दावा हुआ कि एलजी ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश को सिर्फ एक राय बताया और कहा कि वे Administrator हैं और संविधान के मुताबिक एक Administrator के पास पूरी ताकत रहती है।

ये भी पढ़ें- केजरीवाल ने दिल्ली से राष्ट्रमंडल खेलों के विजेताओं को किया सम्मानित 

संबंधित समाचार