हल्द्वानी: मैदानों में न्यूनतम पारा बढ़ा सकता है ठिठुरन
हल्द्वानी,अमृत विचार। प्रचंड शीतलहर से दो दिन राहत मिलने के बाद शनिवार को अचानक मौसम ने फिर से करवट ली। शनिवार को शाम होते ही ग्रामीण क्षेत्रों में हल्का कोहरा छा गया और प्रचंड शीतलहर ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया।
Read Also: रुद्रपुर: पांच पेटी अंग्रेजी शराब के साथ 1.29 लाख रुपये बरामद, दो गिरफ्तार
शनिवार को मौसम के कई रंग देखने को मिले। सुबह आसमान साफ था और तेज धूप ने लोगों को सर्दी के सितम से राहत दी। लेकिन शाम होते ही तेज सर्द हवाओं और कोहरे ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। ग्रामीण क्षेत्रों को कोहरे ने अपने आगोश में ले लिया। समय ढलने के साथ ही शहर में भी कोहरा बढ़ने लगा। शाम को चली सर्द हवाओं ने लोगों को घरों में पैक कर दिया। शनिवार को अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को कोहरा छाने की संभावना है। न्यूनतम पारा 4 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे गिर सकता है। ऐसे में लोगों को सर्दी का सितम झेलना पड़ेगा।
Read Also: नैनीतालः दिल्ली से नैनीताल घूमने आए पर्यटक की 12 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
