जोशीमठ: पीएमओ उप सचिव मंगेश घिल्डियाल ने लिया आपदा पीड़ित क्षेत्र का निरीक्षण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जोशीमठ, अमृत विचार। प्रधानमंत्री कार्यालय के उप सचिव मंगेश घिल्डियाल रविवार को जोशीमठ पहुंचे। उन्होंने जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जोशीमठ नगर पालिका क्षेत्र में भूधंसाव प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने औली रोपवे से लेकर मनोहरबाग वार्ड में ध्वस्त किए जा रहे माउंट व्यू और मालारी इन होटलों सहित कई घरों में भूधंसाव से प्रभावित भवनों का जायजा लिया। उप सचिव ने जेपी कालोनी में हो रहे पानी रिसाव का भी स्थलीय निरीक्षण किया और अधिकारियों से राहत कार्यों के बारे में फीडबैक लिया।

जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने भूधंसाव प्रभावित क्षेत्रों आपदा प्रबंधन के तहत संचालित राहत एवं बचाव कार्यो की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने जोशीमठ आपदा के बारे में विस्तार से अधिकारियों से बातचीत की और यह समझने की कोशिश की क्षेत्र में किस तरह का कार्य राहत एवं बचाव के साथ पूरे भूभाग को कैसे बचाया जा सकता है वह पहले जोशीमठ में संयुक्त मजिस्ट्रेट के रूप में कार्य कर चुके हैं और मुख्य विकास अधिकारी चमोली पद पर भी एक लंबे समय तक काम करते रहे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा केदारनाथ महायोजना बद्रीनाथ महायोजना का कार्य विगत 3 वर्षों से देखें जमीनी स्तर के अधिकारी होने के कारण प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा उन्हें यहां भेजा गया है जिससे कि वस्तुस्थिति का पता चल सके और प्रधानमंत्री को सही जानकारी मिल सके।

संबंधित समाचार