केदारनाथ में बिछी सफेद चादर, पारा माइनस 10 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा, काम छोड़कर वापस लौटे मजदूर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

केदारनाथ, अमृत विचार। केदारनाथ में इस समय जमकर बर्फबारी हो रही है। हर तरफ सफेद चादर ही बिछी नजर आ रही है। लगभग साढ़े तीन फीट बर्फ जमा हो चुकी है। इस दौरान केदारपुरी में अधिकतम पारा माइनस 10 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। धाम में बीते बुधवार से बर्फबारी शुरू हो गई थी जिससे पुनर्निर्माण कार्य भी ठप हैं। वहीं, खराब मौसम के कारण धाम से सभी मजदूर सोनप्रयाग लौट आए हैं। अब धाम में पुलिस व आईटीबीपी के जवानों के साथ ही कुछ साधू-संत रह गए हैं। 

यह भी पढ़ें- रुद्रपुरः संदिग्ध अवस्था में मौत समेत दो मामलों की जांच करेगी पुलिस


रविवार को केदारनाथ में सुबह से बादलों के बीच हल्की धूप खिली रही। दिन चढ़ने के साथ यहां मौसम में सुधार हुआ। इस दौरान कार्यदायी संस्था वुड स्टोन कंस्ट्रक्शन कंपनी के शेष 47 मजदूर भी टीम प्रभारी कैप्टन (सेवानिवृत्त) सोबन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में वापस लौट गए। तीन दिन पूर्व ही कंपनी के 49 मजदूर धाम से लौट वापस आए थे।
उधर, टीम प्रभारी बिष्ट ने बताया कि केदारनाथ में पिछले एक सप्ताह से मौसम खराब चल रहा है, जिस कारण पिछले चार दिनों से कई बार रुक-रुककर बर्फबारी हो चुकी है। धाम में बर्फ के चलते पुनर्निर्माण कार्य ठप हैं। जिससे मजदूरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

यह भी पढ़ें- चमोलीः एक महीने बाद खुले आदिबदरी नाथ मंदिर के दरबार, मेले में उमड़े श्रद्धालु

संबंधित समाचार