बरेली: बसपाइयों ने मनाया मायावती का जन्मदिन, BSP शासनकाल की उपलब्धियों पर डाला गया प्रकाश

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। तुलसीनगर स्थित बसपा कार्यालय पर रविवार को पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का जन्मदिन मनाया। साथ ही लखनऊ में हुई मायावती की प्रेसवार्ता का सभी ने लाइव प्रसारण देखा। इस मौके पर मंडल प्रभारी ब्रह्मस्वरूप सागर ने बसपा शासनकाल की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

सूरज सिंह ने भी विचार रखे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डा. जयपाल सिंह व संचालन मंडल प्रभारी जगदीश प्रसाद ने किया। मंडल प्रभारी राजेश सागर, राजवीर सिंह, राजीव सिंह, उपाध्यक्ष अब्दुल कादिर, कोषाध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा, श्याम मूर्ति सिंह, अयोध्या प्रसाद गंगवार, अजय प्रसाद, महेंद्रपाल सागर, मोहम्मद साजिद सलाउद्दीन, तौफीक प्रधान, अरविंद वाल्मीकि, मास्टर केहरी सिंह, प्रमोद कुमार, अनिल वाल्मीकि, शालिनी सिंह, केशरवती, कुंवर भानु प्रताप, सुरेंद्र सागर, राम सिंह जाटव, नंदकिशोर सागर, कुमारी प्रवेश सागर, रामदास कश्यप आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए।

यह भी पढ़ें- बरेली: दो चरणों में होंगी 10-12वीं की प्रायोगिक परीक्षाएं, जानें डिटेल्स

 

संबंधित समाचार