भीमताल: फिर शून्य से नीचे पहुंचा तापमान...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भीमताल, अमृत विचार। जिले के पहाड़ी इलाकों में रात का तापमान शून्य से नीचे रिकार्ड किया गया। करीब एक सप्ताह बाद जिले के अत्यधिक ठंड वाले इलाकों में शून्य से नीचे तापमान पहुंचा। वहीं मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में तापमान में और गिरावट आ सकती है।

हालांकि पर्वतीय इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। तापमान गिरने से पहाड़ों में कड़ाके की ठंड जारी है। पहाड़ों में पिछले दिनों हुई बारिश और बर्फबारी से तापमान में गिरावट आ रही है। सोमवार तड़के मुक्तेश्वर का माइनस 1 डिग्री, जबकि भवाली का तापमान 1 डिग्री कम दर्ज किया गया। इन इलाकों में आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आ सकती है।

तापमान गिरने से पाले में इजाफा
पहाड़ों में तापमान गिरने के साथ सुबह शाम हाड़ कंपाने वाली ठंड जारी है। वहीं सोमवार को पहाड़ी इलाकों में पाला सफेद चादर की तरह फैला रहा।  खासकर गागर, रामगढ़ के इलाकों, भवाली और  धानाचूली आदि इलाकों में पाला अत्यधिक देखने को मिला। भवाली,रामगढ़ आदि इलाकों में दोपहर में चटख धूप खिली रही। जबकि भीमताल के इलाकों में धुंध छाई रही।

संबंधित समाचार