नैनीताल: अधिवक्ताओं ने दिया पुलिस को एक हफ्ते का अल्टीमेटम...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। जिला शासकीय अधिवक्ता से मारपीट प्रकरण में अधिवक्ताओ  सोमवार को पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार करने के साथ ही एक आपात बैठक बुलाई जिसमे सभी ने घटना की घोर निंदा करते हुवे पुलिस कार्य प्रणाली पर अपना विरोध दर्ज किया।

जिला बार का एक शिष्टमंडल जल्द ही आईजी व डीआई जी से मुलाकात करेगा इसके साथ ही अधिवक्ताओं ने पुलिस को एक हफ्ते का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि आरोपियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओ में मुकदमा दर्ज नही किया जाता है तो अधिवक्ता आगे उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।

कहा कि आरोपियों द्वारा पहले डीजीसी से मारपीट की जाती है उसके बाद डीजीसी के विरुद्ध ही पुलिस एफआईआर दर्ज कर देती है कहा की आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओ में मुकदमा दर्ज नहीं किया गया कहा कि इस घटना से अधिवक्ताओं में भारी रोष है वहीं घटना के विरोध में सोमवार को हल्द्वानी व रामनगर बार के अधिवक्ता भी न्यायिक कार्यों से विरत रहे कहा कि समाज मे अधिवक्ताओ का एक विशेष स्थान है जो सदैव न्याय के लिये सदा प्रतिबद्ध रहता है।

इसके बावजूद वरिष्ठ अधिवक्ता के साथ ऐसी घटना किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं है।बैठक में एसोसिएशन के अध्य्क्ष नीरज साह सचिव दीपक रुवाली उपाध्यक्ष संजय सुयाल तरुण चंद्रा उमेश कांडपाल मनीष कांडपाल गंगा सिंह बोरा डी जी सी पंकज बिष्ट ए डी जी सी राम सिंह रौतेला पूजा साह डी के मुनगली हेमा शर्मा राजेन्द्र कुमार पाठक मनीष मोहन जोशी के एस रौतेला पंकज कुलौरा देव सिंह मेहरा पूरन सिंह बिष्ट हरिमोहन तिवारी प्रदीप परगाई रवि कुमार मो खुर्शीद निर्मल नीरज दया आर्य आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका