एक्शन हीरो बनना चाहते हैं Shah Rukh Khan, देखिए वीडियो
मैं 32 साल पहले फिल्म इंडस्ट्री में एक्शन हीरो बनने आया था, लेकिन चूक गया क्योंकि उन्होंने मुझे एक रोमांटिक हीरो बना दिया
मुंबई। बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान एशन हीरो बनना चाहते हैं। यशराज बैनर तले बन रही सिद्धार्थ आनंद निर्देशित पठान में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की मुख्य भूमिका है।
यशराज फिल्म्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में शाहरुख कह रहे हैं, 'मैं 32 साल पहले फिल्म इंडस्ट्री में एक्शन हीरो बनने आया था, लेकिन चूक गया क्योंकि उन्होंने मुझे एक रोमांटिक हीरो बना दिया। मैं सिर्फ एक्शन हीरो बनना चाहता हूं। मेरा मतलब है कि मैं डीडीएलजे से प्यार करता हूं और मैं राहुल और राज और इन सभी अच्छे प्यारे लड़कों से प्यार करता हूं, लेकिन मुझे हमेशा लगता था कि मैं एक एक्शन हीरो हूं, इसलिए मेरे लिए यह मेरा सपना सच होने जैसा है।
King Khan’s 32-year-old dream comes true as he turns an action hero in Pathaan! Watch all the revelations of @iamsrk as he gears up for the release of his first out and out action film #Pathaan
— Yash Raj Films (@yrf) January 18, 2023
You can’t miss this one! pic.twitter.com/QzRvEZZt3T
शाहरुख खान ने कहा, पठान आम इंसान है जो बहुत सारी मुश्किलें चीजें करता है और मुझे लगता है कि वह शरारती है, वह सख्त है लेकिन वह यह बात दूसरों को नजर नहीं आने देता। वह ईमानदार हैं और वह भारत को अपनी मां मानता है। फिल्म पठान में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम के अलावा डिंपल कपाड़िया और आशुतोष राणा की भी अहम भूमिका है।यह फिल्म 25 जनवरी को हिंदी ,तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें : Jackie Shroff: 'मैं लीड और सपोर्टिंग रोल में अंतर नहीं करता... हमेशा एक्सपेरिमेंट करने के लिए तैयार हूं'
