आज का राशिफल। 19 जनवरी, 2023
मेष
आज मन की चंचलता पर नियंत्रण रखें। प्रियजनों का व्यवहार आपको दु:ख पहुंचा सकता है। दांपत्य जीवन में कुछ विघ्नता रहेगी। शाम को मित्रों के साथ किसी खास विषय पर चर्चा का आनंद लेंगे। अपने स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें।
वृष
आज स्वास्थ्य कुछ कमजोर महसूस होगा। हर कार्य में परिजनों का पूरा समर्थन मिलेगा। जॉब में बदलाव करने की योजना बना सकते हैं। रिलेशनशिप को लेकर समस्या दूर होगी। निराश्रित लोगों की मदद कर सकते हैं।
मिथुन
आज उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। मनचाहा काम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आराम भी करने का विचार बनाएंगे। विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत का सार्थक परिणाम मिलेगा। रचनात्मक अभिरुचियों में वृद्धि होगी।
कर्क
आज दूसरों से ज्यादा अपेक्षा न करें। अधूरे पड़े कार्यों को पूरा करने का पुन: अवसर मिलेगा। समय का दुरुपयोग करने के कारण बॉस आपसे नाराज हो सकते हैं। मन में अज्ञात भय परेशान कर सकता है। कमीशन संबंधी कार्यों से धन लाभ होगा।
सिंह
आज अपने शौक को पूरा करने में तत्पर रहेंगे। पाचन संबंधी समस्या परेशान कर सकती है। लवमेट के प्रति विश्वास बनाएं रखें। आपके व्यक्तित्व में कुछ बदलाव आ सकते हैं। पीठ में जकड़न और दर्द की अनुभूति होगी।
कन्या
आज कारोबारी यात्रा होने के योग बन रहे हैं। आपकी लीडरशिप अभियोग्यता की प्रशंसा होगी। अध्यात्मिक विचारों के प्रभाव में रहेंगे। भाई-बहनों के साथ संबंध मधुर होंगे। माता के स्वास्थ्य की कुछ चिंता हो सकती है।
तुला
आज सोच-समझकर ही गंभीर मुद्दों पर प्रतिक्रिया दें। मानसिक तनाव में कमी आएगी। घर के नवीनीकरण पर धन खर्च कर सकते हैं। करियर में उच्च पद प्राप्त होगा। कला जगत से जुड़े लोगों की प्रशंसा होगी। किसी जरूरी काम को निपटाने का दबाव रहेगा।
वृश्चिक
आज मित्रों में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। परेशानियों का हल ढूंढने में लगे रहेंगे। नव विवाहित लोग कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। रियल एस्टेट से जुड़े कारोबारियों की आय में वृद्धि होगी। महत्वपूर्ण विषयों को लेकर कन्फ़्यूजन की स्थिति रहेगी।
धनु
आज बजट का ध्यान रखकर ही कोई काम करें। बुरे सपने परेशान कर सकते हैं। अति स्पष्टवादी होने से बचना चाहिए। दिखावे में काफी धन खर्च कर सकते हैं। रात में सोने से पहले मन शांत रखें और भगवान का नाम लें।
मकर
आज सकारात्मक रवैया अपनाने के कारण आपके सभी काम समय पर हो जाएंगे। आप अनुशासन को काफी महत्व देंगे। संतान की उन्नति से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। दांपत्य संबंधों में मधुरता बनाए रखें। बड़े भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा।
कुंभ
आज व्यापार में साझेदारों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। पूरा दिन स्वयं को तरोताजा महसूस करेंगे। पिता की सलाह लेना हितकर होगा। सरकारी जॉब की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।
मीन
आज किसी पर आंख-मूंदकर भरोसा न करें। कानूनी मामले उलझने के योग बन रहे हैं। रिश्तेदारों की बातें आपको बुरी लग सकती हैं। विदेश यात्रा के दौरान कठिनाइयां आएंगी। बिना जांच-परख के किसी से मित्रता न करें।
