हरदोई : और कैसे हो..' कहते हुए बच्चों के बीच पहुंची बीएसए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार,हरदोई। '...और आप सब कैसे हो,पढ़ाई कैसी चल रही है,बेटा आप पहाड़ा सुनाओ,बेटा आप बताओ कि दो और सात कितने होते हैं' बीएसए डा.विनीता कुछ इसी अंदाज में बच्चों के बीच पहुंची। उन्होंने शैक्षिक वातावरण को और बेहतर बनाने के लिए कहा। अभिभावकों को उनके बच्चों की शत-प्रतिशत हाज़िरी हो,इसके लिए प्रेरित करने को कहा।

बीएसए डा.विनीता गुरुवार को सुरसा ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय सुरसा और रहीमापुर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शैक्षिक वातावरण को परखा, बच्चों से सवाल किए,जिसका उन्हें बड़े सलीके से जवाब दिया गया। बीएसए ने शिक्षक और शिक्षिकाओं से कहा कि सरकार की डीबीटी वाली मंशा हर हाल में पूरी हो, इसका ध्यान रखें।

उन्होंने अभिभावकों को इस बात के लिए प्रेरित करने को कहा कि वे विद्यालय में अपने बच्चों की शत-प्रतिशत हाजिरी पूरी कराए। इस दौरान बीएसए डा.विनीता ने विद्यालय की साफ-सफाई और वहां के रख-रखाव को देखा। उन्हें वहां शिकायत मिली कि कुछ लोग विद्यालय के खिड़की-दरवाजे और कुंडी तोड़ जाते हैं। इस पर बीएसए ने पुलिस से सख्त कार्रवाई कराने की बात कही। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक और शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।

यह भी पढ़ें : जौनपुर : पूर्वांचल विश्व विद्यालय की कुलपति ने बच्चों का बढ़ाया उत्साह, कहा परीक्षा परिणाम से घबरायें नहीं

संबंधित समाचार