Fatehpur में मामूली बात पर जमकर मारपीट, आसपास के लोग तमाशबीन बनकर देखते रहे, देखें Video

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में मामूली बात पर जमकर मारपीट।

फतेहपुर के रेलवे स्टेशन पर एक मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। वायरल वीडियो में छात्रों के दो गुट आपस में मारपीट करते नजर आ रहे।

फतेहपुर, अमृत विचार। रेलवे स्टेशन का मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि किस तरीके से छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए और देखते ही देखते दोनों तरफ से जमकर लात जूते चले। रेलवे स्टेशन पर हुई इस मारपीट को किसी ने अपने कैमरे में कैद कर लिया।

वीडियो में पहले दो गुटों के बीच आपसी कहासुनी हो रही है इसी बीच एक घुटने दूसरे गुट के छात्र के साथ मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते कुछ और छात्र आ गए और मारपीट बढ़ती चली गई। इसी दौरान स्टेशन में मौजूद लोग तमाशबीन बने सब कुछ देखते रहे। कि जिस जगह पर मारपीट हुई उस से कुछ ही दूरी पर आरपीएफ और जीआरपी एफ की चौकियां है।

इसके बावजूद मारपीट रुकी नहीं। मारपीट के दौरान लोग तमाशबीन बनकर देखते रहे। मामले में जीआरपी पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल के बाद कार्यवाही की जाएगी किसी भी पक्ष से कोई भी तहरीर नही आई।

संबंधित समाचार