बाजपुर: MBBS में चयन होने पर जनजाति समाज की आरती सम्मानित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाजपुर, अमृत विचार। केंद्रीय कोटे से एमबीबीएस में प्रवेश पाने वाली जनजाति समाज की बेटी आरती की कामयाबी पर उसके घर ग्राम बन्नाखेड़ा भूड़ी पहुंचकर सम्मानित करने वाले लोगों का सिलसिला लगातार जारी है।

शुक्रवार को समाजसेवी महिपाल सिंह यादव व उनके समर्थकों ने आरती को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा मिठाई खिलाकर उसे बधाई दी।

इस मौके पर हरपाल सिंह यादव, राहुल वर्मा, धर्मदास, संजय, मन्नी आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार