काशीपुर: हादसे में मौत के मामले में बाइक चालक पर केस
काशीपुर, अमृत विचार। गंभीर रूप से घायल बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ के रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
ग्राम पच्चावाला निवासी गुरदेव सिंह ने कुंडेश्वरी पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीती 5 जनवरी को वह अपने पुत्र के साथ बाइक पर सवार होकर काशीपुर जा रहे थे। रास्ते में कुंडेश्वरी चौराहा पार करने के बाद एआरटीओ कार्यालय के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार एक अन्य बाइक के चालक ने उनको टक्कर मार दी।
जिससे उनका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 15 जनवरी को इलाज के दौरान उनके पुत्र की मृत्यु हो गई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है
