मुरादाबाद: मतदाताओं से संपर्क कर शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करें पदाधिकारी-कार्यकर्ता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

विधान परिषद चुनाव को लेकर  भाजपा रामगंगा विहार, चंद्र नगर  मंडल की बैठक

मुरादाबाद, अमृत विचार। विधान परिषद चुनाव स्नातक खंड मुरादाबाद-बरेली खंड निर्वाचन क्षेत्र भारतीय जनता पार्टी रामगंगा विहार और चंद्रनगर मंडल की बैठक शनिवार को एक बैंक्वेट हॉल में हुई।

मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता आगरा के विधायक और निकाय एवं एमएलसी चुनाव प्रभारी पुरुषोत्तम खंडेलवाल रहे। उन्होंने रामगंगा विहार मंडल एवं चंदनगर मंडल के पदाधिकारियों से अब तक बूथ पर किए गए कार्यों की एवं मतदाताओं से संपर्क की  जानकारी ली। कहा कि महानगर में 18,000 मतदाता बनवाए गए हैं।

यह भी पढ़ें- मुरादाबाद : विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर

यह आप सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा है। सबसे अधिक बनवाए गए वोटों की संख्या रामगंगा विहार मंडल में 1400 है। इस मंडल में हर पदाधिकारी और कार्यकर्ता को 30 मतदाताओं से संपर्क कर मतदान कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नवीन नगर में 930 वोट बनवाए गए। जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ताओं को 20 मतदाताओं से संपर्क कर मतदान कराने की  जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि समय कम है तेजी से कार्य करें। ॉ

एमएलसी चुनाव महानगर संयोजक मनोज गुप्ता ने कहा कि चुनाव जीत रहे हैं। हमें जीत का अंतर ज्यादा से ज्यादा बढ़ाना है।  हमारी कोशिश होनी चाहिए कि डा. जयपाल सिंह व्यस्त सबसे अधिक वोटों से जीत दर्ज करें। मतदान का समय सुबह 8:00 बजे से 4:00 बजे तकका है। कोशिश करें सरकारी एवं प्राइवेट नौकरी करने वाले 8:00 से 10:00 के बीच में अपना वोट डालें। 

23 जनवरी तक मतदाताओं के घर तक जाना है एवं सत्यापन करना है। 24 से 26 जनवरी पर्ची वितरण करना है  विधानसभा स्तर पर 27 से 28 जनवरी को मतदाता सम्मेलन होना है। 28  से 29 जनवरी को विजय बूथ अभियान के अंतर्गत प्रत्येक कार्यकर्ताओं को मतदाताओं से संपर्क करना है मतदाता के साथ अपना फोटो  खीच कर सोशल मीडिया पर अपलोड करें। 
महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्रा ने कहा कि मंडल अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष आपने जिनको 20-20 मतदाताओं की जिम्मेदारी सौंपी है उसकी सूची बनाकर महानगर कार्यालय पर जमा करें।

बैठक में रामगंगा विहार मंडल अध्यक्ष विपिन प्रजापति, चंद्र नगर मंडल अध्यक्ष अमित सिंह, एमएलसी चुनाव सह संयोजक महानगर महामंत्री श्याम बिहारी शर्मा, नवदीप टंडन, विशाल त्यागी, संजय शर्मा, अमित शर्मा, महानगर मीडिया प्रभारी राजीव गुप्ता, योगेश गुप्ता, अजय वर्मा, शशि किरण, पुनीत शास्त्री, रेखा दिवाकर, अजय दिवाकर, प्रमोद शर्मा मोहनलाल सैनी, महेंद्र कुमार, हरदीप सिंह, रवि सक्सेना अजय सैनी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- मुरादाबाद : अतिक्रमण हटवाने पहुंची नगर निगम की टीम, व्यापारियों ने भी मजदूर लगवाकर ध्वस्त कराया अवैध निर्माण

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म