अयोध्या : क्लीनिक में महिला से दुराचार का आरोपित झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार,अयोध्या। खंडासा थाना क्षेत्र के अमानीगंज बाजार में एक झोलाछाप डॉक्टर द्वारा क्लीनिक में एक विवाहित महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना 19 जनवरी की बताई जा रही है। महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने शनिवार को आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

तहरीर के अनुसार रुदौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने कहा है कि उसका पूर्व से आरोपी के यहां आना जाना था। 19 जनवरी की शाम को महिला दवा लेने के लिए झोलाछाप डॉक्टर के क्लीनिक पर आई थी। इसके बाद डॉक्टर ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और उसे रात भर अपने क्लीनिक पर ही रखे  रहा।

थानाध्यक्ष खंडासा मनोज कुमार यादव ने बताया पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी का नाम सुधीर जायसवाल है और वह झोलाछाप डाक्टर है। बाजार में अपनी एक क्लीनिक चलाता है।

यह भी पढ़ें : लखनऊ विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में बोलीं राज्यपाल, नये समाज में लड़कियां बढ़ रही आगे

संबंधित समाचार